Live 7 Bharat
जनता की आवाज

यूक्रेन के तीसरे न्यूक्लियर प्लांट की तरफ बढ़ रही है रूसी सेना

- Sponsored -

कीव: रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है। इस बीच खबर है रही है कि रूसी सैनिक तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद यह जानकारी अमेरिका के दी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी सीनेटरों के साथ एक कॉल के दौरान कहा कि रूसी सेना ने अब दो यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को जब्त कर लिया है और अब तीसरे की तरफ बढ़ रही है। जेलेंस्की ने कहा कि तीसरा संयंत्र वर्तमान में खतरे में है।

जेलेंस्की जिस न्यूक्लियर प्लांट की बात कर रहे हैं वह युज्नौक्रेनस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह उत्तर में 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  है। यह उन शहरों में से एक है जिसे रूसी शनिवार को घेरने की कोशिश कर रहे थे।

- Sponsored -

वहीं, रूस के नियंत्रण में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी है। दूसरा चेरनोबिल भी अब रूसी कब्जे में है। हालांकि यह फिलहाल सक्रिय नहीं है, लेकिन अभी भी कर्मचारी वहां मौजूद हैं। रूसी गोलाबारी से जापोरिज्जिÞया संयंत्र में आग लग गई थी।

- Sponsored -

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से की फोन पर बात

एक ट्वीट में जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से उन्होंने फोन पर बात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रूसी आक्रमण से सुरक्षा, यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर बात हुई है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: