रूस ने बीबीसी सहित कुछ मीडिया वेबसाइटों पर लगाया गया प्रतिबंध,इंटरनेट पर कसा शिकंजा

- Sponsored -
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस ने इंटरनेट पर अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी सहित कुछ मीडिया वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है। दूसरी और रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्व में यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भी जब्त कर लिया। न्यूज एजेंसी के अनुसार एक स्थानीय प्राधिकरण ने यह दावा किया है कि रूस की सेना ने सुबह हमला करने के बाद इसको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि आज सुबर ही रूस ने इस प्लांट पर हमला किया था जिसके बाद इसमें भयंकर आग लग गई थी जिसको बाद में बुझा लिया गया था।
यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूसी संसद के निचले सदन ने एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत सेना के बारे में ‘फर्जी’ जानकारी फैलाने पर जेल की सजा हो सकती है। स्टेट ड्यूमा द्वारा पारित कानून में जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने वालों के लिए जुमार्ना और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पुतिन और उनकी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
- Sponsored -
Comments are closed.