- Sponsored -
साहिबगंज: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच कर रही सीबीआइ की टीम तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार से पूछताछ कर सकती है। पहले उनको ही जांच के लिए गठित एसआइटी का हेड बनाया गया था। हालांकि, घटना के कुछ दिनों बाद उनका तबादला हो गया था। वे अभी गिरिडीह में आइआरबी में पदस्थापित हैं। सोमवार को रांची से लौटने के बाद सीबीआइ की टीम लोगों से लिए बयानों को कलमबद्ध कर रही है। मिजार्चौकी थाने में पदस्थापित सुमित्रा कच्छप से भी उसने पूछताछ की थी। टीम के सदस्यों ने विधायक बंधु तिर्की के आडियो को कई बार सुना। टीम इसे सामान्य बातचीत मान रही है। सीबीआइ ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जल्द ही रूपा की बैचमेट मनीषा व ज्योत्सना महतो से पूछताछ कर सकती है। इन पर रूपा की मां ने टार्चर करने का आरोप लगाया था। रूपा के साथ मनीषा उसी फ्लैट में रहती थी। सबसे पहले घटना के दिन वह वहां पहुंची थी। सीबीआइ को फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है।
राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर बेगमगंज पंचायत में मंटू मंडल की पैतृक जमीन में कुछ लोगों द्वारा जबरन घर बनाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बेगमगंज निवासी मंटू मंडल ने मंगलवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि गांव के ही बेचन नदाव, विषु नदाव, हजरत नदाव समेत छह लोग लाठी-डंडे से लैंस होकर उनके जमीन पर जबरन घर बनाने लगे। इसका विरोध करने पर उनलोगों उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने पीड़ित मंटू मंडल के बयान पर बेचन नदाव, विषु नदाव, हजरत नदाव समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
- Sponsored -
Comments are closed.