Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेे

Most runs in T20I history (Men's) : Runs (Balls) Rohit Sharma - 3305(2360)* Martin Guptill - 3299(2413)* Virat Kohli - 3296(2394)*

- Sponsored -

रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेे
लखनऊ, 24 फरवरी (वार्ता) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित ने गुरुवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 44 रन की पारी खेल कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 123 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 32.74 के औसत से उनके अब 3307 रन हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल 112 मैचों में 3299 रनों के साथ दूसरे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 97 मैचों में 3296 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

- Sponsored -

हिट मैन रोहित महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद बतौर कप्तान एक हजार टी-20 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनने से अब महज 19 रन दूर हैं।

सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की बात करें तो इस सूची में पाकिस्तान के अनुभवी एवं सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अब तक सर्वाधिक 124 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2435 रन बनाए हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.