Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मेरे मुख्यमंत्रित्व में पिछड़े वर्ग को सबसे पहले दिया गया आरक्षण : दिग्विजय

- Sponsored -

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा के बहाने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में पहली बार पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया था, पर शायद श्री शर्मा को ये बात मालूम ही नहीं होगी।
श्री सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री शर्मा ने उन पर पंचायतों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय जो कि पूर्ण से असंवैधानिक है, षड्यंत्रपूर्वक लाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में पंचायती राज के अंतर्गत पहली बार 1994 में पिछड़ा वर्ग को 25 फीसदी आरक्षण दिया गया था, जिसका आज भी प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि शायद श्री शर्मा को ये मालूम ना हो क्योंकि वे तब स्कूल में पढ़ते होंगे। इसके आगे पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि इसमें श्री शर्मा का कोई दोष नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में झूठ बोलना ही सिखाया जाता है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: