Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू पर 15 लाख और जोनल कमांडर बलराम उरांव पर 10 लाख का है इनाम

- Sponsored -

कयूम खान
लोहरदगा: पुलिस-प्रशासन की ओर से विगत वर्ष अक्टूबर-नवंबर महिने में ही वांछित 17 नक्सलियों के नाम, पता व इनाम की राशि के साथ पोस्टर जारी कर अल्टीमेटम दी गयी थी। जिस पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के (1) 15 लाख रुपए ईनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू, पिता रामअवतार गंझू, हेसला बांझी टोली, थाना चन्दवा, जिला लातेहार, (2) 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव पिता पन्ना उरांव सा० रेहलदाग, थाना व जिला लातेहार, (3) 10 लाख रूपये ईनामी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू पिता सुरेश गंझू साकिन मड़मा थाना चंदवा जिला लातेहार, (4) पांच लाख के ईनामी जोनल कमांडर चन्दन सिंह खेरवार, उर्फ संजीवन खेरवार, उर्फ बैजनाथ मिस्त्री पिता स्व गनौरी सिंह, सा. माईल मतलौंग थाना मनिका जिला लातेहार,(5)पांच लाख रुपये ईनामी सबजोनल कमांडर अघनु गंझू पिता खैटा गंझू ग्राम-गरमा, थाना चंदवा, जिला लातेहार, (6) पांच लाख रुपये ईनामी सबजोनल कमांडर बालक गंझू पिता स्व मंगरा गंझू उर्फ बतराम, साकिन दूधीमाटी, थाना चंदवा जिला लातेहार, (7) पांच लाख ईनामी सबजोनल कमांडर शीतल मोची पिता स्व काली राम मोची, हुंडरा टांड़ गणेशपुर, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, (8) पांच लाख रुपये ईनामी सबजोनल कमांडर चन्द्रभान पाहन पिता-बिगना पाहन सा० उगरा मेढो थाना सेन्हा जिला लोहरदगा, (9) एरिया कमांडर अनिल तुरी पिता भोंदुबा तुरी, ग्राम चैनपुर, पेशरार, जिला लोहरदगा शामिल हैं।

- Sponsored -

रविन्द्र गंझू के आठ दस्ता सदस्य का भी है नाम

इसके अलावे रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू के दस्ता सदस्य एवं कमांडरों में दो लाख रुपये ईनामी गोविंद बिरीजिया पिता किशुन बिरिजीया ग्राम पुतरार, पेशरार लोहरदगा, एरिया कमाडर काजेश गंझू पिता सूरजनाथ गझू साकिन हेसला बांझीटोली थाना चंदवा लातेहार, दो लाख के ईनामी एरिया कमांडर ईनामी एरिया कमांडर दिनेश नगेशिया उर्फ दिनेश्वर नगेशिया पिता रामनाथ नगेशिया लावापानी, पेशरार, लोहरदगा, एक लाख ईनाम दस्ता सदस्य जतरु खेरवार पिता सोकरो खेरवारा साकिन पुतरार थाना पेशरार, जिला लोहरदगा, दस्ता सदस्य उदय उरांव पिता स्व० सुकरा उरांव साकिन मुरहूखरचा छापरटोली, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा, मारकुश नगेशिया उर्फ मुदेश नगेशिया पिता स्व जगमोहन नगेशिया, साकिन ईच्वाटांड़ थाना पेशरार, लोहरदगा, विशुनदयाल नगेशिया पिता स्व बिरसा नगेशिया, साकिन ईचवाटांड़, थाना पेशरार लोहरदगा। सुरजनाथ खेरवार उर्फ गुड्डू पिता बालकिशुन खेरवार साकिन बुलबुल थाना पेशरार जिला लोहरदगा के नाम शामिल हैं। इन नक्सलियों में से विशुनदयाल नगेशिया पिछले सप्ताह ही सरकार के नई दिशाएं पॉलिसी के तहत सरेंडर कर चुका है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.