- Sponsored -
जमशेदपुर : बागबेड़ा के लोगों के लिए राहत की खबर। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। लोग अपने घरों में वापस जा रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार रात्रि आठ बजे तक लगभग दो सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका हैं। बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 2 में चार एवं रोड नंबर 3 में पांच परिवार के अपने ही घरों में फंसे हुए थे।स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी के सहयोग से ड्राम का नाव बनाकर फंसे परिवार के सदस्यों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लोग वाट्सएप के माध्यम से जानकारी देकर समाजसेवी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से जुस्को के माध्यम से नाव की व्यवस्था उपलब्ध करा फंसे हुए लोगों को निकालने का आग्रह किया हैं।निचले इलाके के लोगों को बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह के बावजूद कई लोग घर नहीं छोड़े हैं। घर में फंसे लोगों में रोड नंबर दो निवासी सुनीता देवी, मंजू देवी, शीतल कुमारी, संध्या कुमारी समेत अन्य शामिल हैं।
ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के बिशोई थाना क्षेत्र के लुखकानी पंचायत के मोहलबेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे भारी बारिश में एक दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. गौरतलब है कि अनिल गिरि (55), उनकी पत्नी रीता गिरि (45) और उनकी दो बेटियां सुटिंग गिरि (12) और निहारिका गिरि (5) घर पर खाना खा रही थीं और सो रही थीं।घर सड़क के किनारे था। बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए और माता-पिता घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को बुलाया जो सड़क से गुजर रही थी। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और भाग गए। बाद में मृतकों और घायलों को रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को नगरपालिका क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके गरीब नवाज कालोनी, शिवघाट समेत अन्य इलाकों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो, नौशाद आलम समेत अन्य उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.