Live 7 Bharat
जनता की आवाज

अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे कराटेकारों का कुड़ू में स्वागत

- Sponsored -

शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा : अंतरास्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 14 मेडल जीतकर वापस लौटे कराटेकारों का कुडू बस स्टैंड में मंगलवार 11 जनवरी को कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अलग-अलग आयु वर्ग में प्रदर्शन करने वाले अभिषेक उरांव, प्रिंस प्रकाश, मरियम प्रवीण, पल्लवी कुमारी, प्राची कुमारी, फरहाना खातुन, निखिल प्रेम, गीतांजलि उरांव और अंजली कुमारी का स्वागत करने के लिए कुडू बस स्टैंड में स्थानीय लोगों के अलावा उनके परिवार वाले भी पहुंचे थे।

हाथ में देश झंडा लेकर जैसे ही खिलाड़ी कुडू पहुचे स्वागत करने वालों ने सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहनाया और जम कर आतिशबाजी की। गौर तलब है कि विशाखापटनम के स्वर्ण भारती इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 5 वीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कुडू के 9 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीता है।

- Sponsored -

जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सह कोच अमित सिंह के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में शामिल एक ने 2 स्वर्ण और अन्य ने छह रजत और छह कांस्य पदक जीत कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। सीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगीता में कुडू जैसी छोटी जगह के खिलाडीयों की यह सफलता इस बात को दशार्ती है कि कैसे बड़े और समृद्ध खिलाडियों से भी आगे निकलने इच्छा और आकांक्षा रखता है।

मौके पर बिडिओ मनोरंजन कुमार और नव मनोनीत प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष सदरूल अंसारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नविन कुमार टिंकू, मंडल अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, व्यवसायी सही समाजसेवी शमीम अहमद खान, जेएमएम जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, कराटे संघ के सचिव प्रकाश शाहदेव गुड्डू सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: