Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

शर्तों के साथ बातचीत के लिए तैयार होगा रूस

- Sponsored -

मॉस्को: यूक्रेन डोनबास संकट पर स्वघोषित डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक(डीपीआर) और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के साथ कांटेक्ट ग्रुप वार्ता करने के लिए सहमत हो तो इसमें रूस भी शामिल होगा। रूसी मामलों के जानकार सूत्र ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने सोमवार को होने वाली यूक्रेन पर त्रिपक्षीय संपर्क समूह (रूस, यूक्रेन, ओएससीई – यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन) वार्ता पर सहमति जतायी।
एलिसी पैलेस (फ्रांसीसी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री मैक्रों ने प्रस्ताव दिया है कि श्री पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन एक संयुक्त शिखर सम्मेलन का आयोजन करें, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के अनुसार, शिखर सम्मेलन का एजेंडा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ंिब्लकन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच 24 फरवरी को होने वाली बैठक के लिए उन्हें तैयार किया जाना है।उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की तैयारी में होने संबंधी पश्चिमी देशों के आरोपों को खारिज किया है। वहीं एलपीआर और डीपीआर ने हमले की आशंका के बीच शुक्रवार को अपने नागरिकों को रूस के रोस्तोव में पलायन करने की घोषणा की।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.