Live 7 Bharat
जनता की आवाज

आरसीपी सिंह के जाने से पार्टी हुई पाक : जदयू

- Sponsored -

नयी दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का सख्ती से पालन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह को नोटिस जारी किया गया लेकिन जवाब देने के बजाय उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया इससे जदयू पाक हो गयी। जदयू के प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने यहां आज एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का पालन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह को नोटिस जारी करते हुए उनके द्वारा हासिल संपत्ति में व्याप्त अनियमितता और भ्रष्टाचार के बारे में जिन सवालों को उठाया वो बेहद गंभीर थे। श्री सिंह ने पार्टी के सवालों का जवाब नहीं दिया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सीधा इस्तीŸफा दे दिया जो यह साबित करता है कि उनके पास सवालों के पर्याप्त जवाब नहीं थे और उनके द्वारा अर्जित सम्पति में अनिमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उनके इस्तीफे ने उनकी स्वीकार्यता को दर्शाया है और पार्टी द्वारा उठाये सवालों में शत प्रतिशत सच्चाई है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से पार्टी और पाक हुई है।
उन्होंने कहा कि सवालों से किसी भागे हुए व्यक्ति का यह कहना कि जहाज़ डूब रहा है उस व्यक्ति के एक बौखलाहट का प्रतीक है क्योंकि जो खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ निकला उसे दूसरे भी डूबते हुए दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सवर्मान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में जदयू लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की सफलता इस बात को साबित करती है। श्री मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिल्ली के निगम चुनावों में जदयू का अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा इसकी तैयारी पार्टी ज़मीनी स्तर पर कर रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: