- Sponsored -
लुधियाना/मोगा: एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश जारी रही। कई जिलों में सुबह 3 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थी।
हवा की रफ्तार करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि बीच-बीच में बारिश कुछ देर के लिए रुकी है, फिर शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश दिन भर होने वाली है। यह पांचवा दिन है, जब बारिश हो रही है।
- Sponsored -
वहीं मोगा में रात 11:00 बजे के बाद से तेज आंधी, मूसलाधार बारिश के बीच में बिजली सप्लाई रात से ही बंद है। इस समय तूफान जैसे हालात बने हुए हैं।वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी काफी सुधार है। पंजाब के कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की वजह से हवा साफ हुई है। प्रदूषण कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का पूवार्नुमान है कि कल से बादल छंट जाएंगे और धूप खिलेगी।साल 2011 से लेकर 2021 के दौरान कभी भी सात जनवरी को 10 मिलीमीटर बारिश नहीं हुई है। डा. प्रभजोत कौर के अनुसार यह बारिश शहर के वातावरण के अलावा किसानों के लिए भी लाभदायक है। बारिश से शहर को स्माग से राहत मिल गई है।
- Sponsored -
अब हवा की गुणवत्ता पहले से काफी अच्छी हो गई है। हल्की बारिश हो रही है इससे फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं है। बारिश और ठंड बढ़ने पर फसल की उपज भी बढ़ेगी। कोहरा नहीं पड़ने से फसलें सुरक्षित हैं। शनिवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
- Sponsored -
Comments are closed.