- Sponsored -
कोलंबो : आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को बुधवार को नया राष्ट्रपति मिल गया है। रानिल विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। रानिल ने दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसानायके को मात दी। रानिल को 134 वोट मिले हैं।इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग कोलंबो में हुई। अंतरिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपना वोट डाला। तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट के महासचिव और सांसद सेल्वरासा गजेंद्रन ने मतदान नहीं किया। कई सांसद अभी तक वोट डाल चुके हैं। मतदान के लिए सुरक्षा कड़ी की गई थी।
राजनीति का लंबा अनुभव है। श्रीलंका के पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। संसद में उनकी युनाइटेड नेशनल पार्टी का केवल एक ही सांसद है। रानिल राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार और वकील भी रह चुके हैं। 1977 में वो पहली बार आम चुनाव में विजयी होकर संसद सदस्य बने थे। वह 1993 में पहली बार पीएम बने थे। रानिल अभी अंतरिम राष्ट्रपति हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.