Live 7 Bharat
जनता की आवाज

रांची के इटकी में भौरों के हमले में सगे भाई-बहन की मौत, मां और बेटा गंभीर घायल

- Sponsored -

रांची :रांची जिले के इटकी के मौसीबाड़ी मुहल्ले में भौरों के काटने से अफान आलम (सात वर्ष) और मिरहा अक्शा (दो वर्ष) की मौत हो गई। दोनों सगे भाई-बहन हैं। इस घटना में अफान की मां जमीला खातून व एक अन्य भाई सलमान (पांच) गंभीर रूप से घायल हैं। रांची के एक निजी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार शाम चार बजे की है।घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल रांची ले जाया गया। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने दवा देकर सभी को घर भेज दिया। घर पर सभी की हालत बिगड़ने लगी, शुक्रवार सुबह सभी को पुन: रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पहले मिरहा की मौत हो गई। इसके तीन घंटे बाद अफान ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की मां जमीला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि सलमान का इलाज जारी है।इटकी के मौसीबाड़ी मुहल्ले में दो सगे-भाई बहन की मौत हो गई जबकि हमले में दोनों बच्चों की मां और एक भाई घायल हैं। घायलों का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। परिजनों के अनुसार मकान की सीढ़ी में कुछ दिनों से भौंरों के झुंड ने छत्ता बना रखा था। भौंरों ने इतने दिनों तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। गुरुवार की शाम चार बजे भौंरों ने सज्जाद आलम के परिवार पर हमला बोल दिया। जबतक लोग संभल पाते भौंरों ने सभी को डंक मारकर घायल कर दिया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: