- Sponsored -
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के टोंगरीटोला में मंगलवार सुबह झंकु मुंडा ने अपना गला काट लिया। उसे आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- Sponsored -
बताया गया कि झंकु मुंडा गांव के पास स्थित सतबहनी स्थल पर गया और वहां से निर्वस्त्र होकर घर आया। घर पहुंचकर उसने घर में रखे चिलोही से अपना गला काट लिया और फिर सतबहनी स्थल पर जाकर झूमने लगा। मुखिया रामवृत मुंडा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर सीएचसी बुढ़मू पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने अपना गला काट लिया है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।
- Sponsored -
Comments are closed.