रांची: सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रुचि रखते हैं दक्षिण पूर्व रेलवे के नए सीपीआरओ के.एस आनंद
- Sponsored -
- Sponsored -
के.एस आनंद ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) का कार्यभार संभाला है। इससे पहले, श्री आनंद दक्षिण पूर्व रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (माल ढुलाई विपणन) थे। श्री आनंद,भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी, ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, चक्रधरपुर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, आद्रा, प्राचार्य, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, सिनी आदि जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनकी खेल और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रुचि रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.