Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

रांची नगर आयुक्त पहुंचे ओड़िशा, इन्वेस्टर्स मिट का हुआ आयोजन।

- Sponsored -

IMG 20211129 WA0042

रांची नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार, भा०प्र०से०,उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर में रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन की ओर से आयोजित इन्वेस्टर्स मीट 2021 में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में झारखंड भविष्य और अपार संभावनाओं का राज्य है इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के इच्छुक निवेशकों को रांची स्मार्ट सिटी में निवेश जरूर करना चाहिए। नगर आयुक्त ने भुनेश्वर सहित उड़ीसा के अन्य शहरों के निवेशकों से रांची स्मार्ट सिटी में निवेश का आग्रह किया।

- Sponsored -

IMG 20211129 WA0041

उन्होंने कहा कि देश के तमाम प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ,केंद्र सरकार के पीएसयू,और देश के बड़े संस्थानों का संबंध झारखंड से जरूर रहा है, क्योंकि यहां पर खनिज संपदा के साथ-साथ यहां का मौसम तथा राज्य सरकार की ओर से बिजनेस व्यापार के लिए बनी नीतियां बेहद आकर्षित है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में पिछले 5 वर्षों में लगातार झारखंड प्रथम पांच राज्यों की पंक्ति में खड़ा है।

- Sponsored -

कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार नंदकुलयार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.