Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

राजगंज:राजगंज को प्रखंड बनाओं की मांग को लेकर निकाली गई विशाल रैली- सभा

- Sponsored -

IMG 20211202 WA0028

राजगंज:राराजगंज को प्रखंड बनाओं की मांग को लेकर विशाल रैली- सभा की गई ,इस अभियान को  बानी देवी और मुहिम हलधर महतो के नेतृत्व में आज राजगंज हाई स्कूल मैदान में विशाल रैली और सभा का आयोजन किया गया।रैली में ढाई हजार से अधिक महिलाएं शामिल थी।गाजा बाजा ढोल,नगाड़ा, मंदार और तुरही की गूंज और थाप पर रैली की शुरुआत बागदहा के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम से की गई।

- Sponsored -

IMG 20211202 WA0029

राजगंज बाजार का भ्रमण करते हुए रैली हाई स्कूल मैदान में सभा में परिणत हो गयी।सभा को संबोधित करते हुए बानी देवी ने कहा कि अब याचना नहीं रण होगा,उलगुलान बड़ा भीषण होगा।उन्होंने कहा कि जब आधी आबादी घर की दहलीज से बाहर निकलती है तो क्रांति का आगाज तय हो जाता है।बानी देवी ने समस्याओं की गिनती कराते हुए कहा कि प्रखंड नहीं होने से यहां के लोगों के नाक के ऊपर पानी बहने लगा है।उन्होंने कहा मेरे नेतृत्व में दीदी लोग घर से निकल पड़ी है,लेकिन भैया सब अब भी खामोस हैं।उनसे भी साथ देने की अपील की।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.