Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राजधनवार: माता के दरबार में लगेगी सोने-चांदी की छतरी

3 फ़िट ब्यास वाले छतरी के लिए सोना और चाँदी का भिक्षाटन

- Sponsored -

IMG 20220825 WA0021
राजधनवार (गिरीडीह):–दुर्गा पूजा महासमिति राजधनवार की ओर से माँ दुर्गा दरबार में सोने-चांदी का छतरी लगाया जाएगा। माँ दुर्गा दरबार में स्थापित होने वाले भव्य छतरी निर्माण हेतू चाँदी और सोने के लिए राजधनवार बाज़ार में भिक्षाटन किया गया। जहाँ बाजार के कई श्रद्धालुओं ने सोने और चाँदी से निर्मित होने वाले 3 फ़िट ब्यास वाले छतरी के लिए सोना और चाँदी का अपना – अपना सहयोग किया।

- Sponsored -

IMG 20220825 WA0020
ग़ौरतलब हो की पूजा समिति के आम सभा की बैठक में जनता ने निर्णय लिया है की माता के दरबार में चाँदी का भव्य छतरी लगाया जाए जिसमें सोने और रत्नों की नक़्क़ाशी की जाएगी। इसी को लेकर बुधवार को भिक्षाटन किया गया। इस अभियान में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सोना तथा चाँदी का दान किया। भिक्षाटन अभियान में मुखिया रोबिन कुमार, दयानंद कुमार, विरेन्द्र साहु ,सुनील कुमार साहू, महेंद्र स्वर्णकार सहित पूजा समिति के कई लोग शामिल थे ।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: