Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 फरवरी को बारिश, बर्फबारी के आसार

- Sponsored -

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 फरवरी को भारी बारिश तथा हिमपात होने के आसार है, जिससे कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग और घाटी के अन्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है हालांकि अगले 10 दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी होने के कोई आसार नहीं हैं।उन्होंने बताया कि घाटी में सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव ंिबदु से नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात यह तामपान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन कश्मीर घाटी में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है।गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे छह डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर काजीगुंड में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री और कोकरनाग में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.