Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी, बोले- पश्चिमी देशों से हाथ मिलाया तो खत्म हो जाएगा कीव

- Sponsored -

कीव:रूस के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को धमकी दी है कि अगर इसी तरह वह दुनियाभर के देशों को लामबंद करके रूस पर प्रतिबंध लगवाता रहा तो कीव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की तरफ से मारियुपोल में भी सीजफायर तोड़ा गया है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में कल सीजफायर घोषित किया था जिससे कि यहां से आम नागरिक निकल सकें।

- Sponsored -

बता दें कि 10 दिन से लगातार जारी युद्ध और रूस के तेज हमलों के बीच अब तक 14 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं। रात के समय रूस की सेनाओं ने भी मारियुपोल में जमकर बमबारी की। इसमें बहुत सारे लोगों की जान चली गई। वहीं यूक्रेन में लोग आर्मी जॉइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। 18 साल से 60 साल तक के लोग रूस के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं।

रूस का कहना है कि इस युद्ध के लिए यूक्रेन का नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, अगर जेलेंस्की इसी तरह का काम करते रहे तो यूक्रेन के अस्तित्व के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार यूक्रेन की सरकार होगी। पुतिन ने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर कहा कि इस तरह के सैंक्शन से ये देश युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: