पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
स्कार्पियो गाड़ी खुद ही चला रहे थे दीप, गर्ल फ्रेंड बाल बाल बची। पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी पुष्टि सोनीपत पुलिस ने की। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। दीप सिद्धू को पहले 2021 के लाल किला हिंसा मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।
- Sponsored -
*पंजाब के मशहूर एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल हाइवे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।*
- Sponsored -
Comments are closed.