- Sponsored -
रांची: राजधानी में 27 फरवरी 2022 से पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 28 और 29 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो दवा लेने से वंचित बच्चों को चिन्ह्ति कर दवा पिलाना सुनिश्चित करेगी। इसको लेकर डीसी छवि रंजन ने सभी सहिया-सहायिका को निर्देश दिया है कि 27 फरवरी से पहले दो दिन डोर टू डोर जाकर लोगों को बूथ की जानकारी दें। बताते चलें कि पल्स पोलियो अभियान, आईएमआई-4.0 और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय कृमि उन्मूल अभियान, नियमित टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष के तहत संचालित विशेष टीकाकरण अभियान और कोविड-19 टीकाकरण की सफलता पर विस्तृत चर्चा की गई. पल्स पोलियो अभियान से संबंधित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
- Sponsored -
अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय बनाएं
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ आदि को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने कहा गया। डीसी ने विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वैसे क्षेत्र जहां विगत वर्षों में पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं रही, वहां लोगों को जागरूक करें। बूथ स्तर की तैयारियों को ससमय पूर्ण करें। सभी बूथ कार्मियों-पर्यवेक्षकों को अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण दें।
- Sponsored -
Comments are closed.