रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रिंस बट्ट के नेतृत्व में महेश पोद्दार का किया गया पुतला दहन
- Sponsored -
- Sponsored -
रांची 05 जनवरी 2022 रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के तात्वाधान में रांची स्थित भारत सरकार के उपक्रम एच.ई.सी के कर्मियों को विगत आठ महिनों से वेतन का भुगतान न होने एच.ई.सी के प्रति भारत सरकार के उदासीन रवैये एवं भाजपा के राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार जी के बयान के विरोध में रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रिंस बट्ट के नेतृत्व में महेश पोद्दार का पुतला दहन किया गया एवं झारखण्ड से भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदो एवं विधायको की चुपी के सवाल पे गंभीरता व्यक्त कि गई एवं आक्रोषित साथियों ने संबंधित नेताओं को उनके जिम्मेदारी का एहसास दिलाया।
भाजपा के राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार जी के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार खुल कर कॉरपोरेट घरानों को मदद करने के लिए ऐसा महौल बना रही है। जो कि झारखण्ड के हित में नहीं है। ऐसे जन मुद्दो के सवाल पर रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी कभी चुप नहीं बैठेगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रिस बट्ट, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सहकारिता विभाग के अध्यक्ष बब्लु शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी,रवि शंकर, करण सिंह, मोहित रजक, अमित कुमार, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, अशीष रजक, आकाश सिंह, यश वर्मा, गणेश वर्मा, पवन रजक, गौरव रजक, सुभम रजक, अभिषेक उरांव आदि उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.