- Sponsored -
बेंगलुरू : दबंग दिल्ली केसी अब वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन की एकमात्र अजेय टीम नहीं रही। इसका कारण यह है कि लीग के 46वें मुकाबले में जयपुर ंिपक पैंथर्स ने उसे 30-28 के अंतर से हरा दिया। इस हार के बावजूद दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान हैं। यह मैच एक और कारण से याद दिया जाएगा। लगातार सात मैचों में सुपर-10 पूरा करने वाले दिल्ली के नवीन एक्सप्रेस और जयपुर के अर्जुन देसवाल 10 अंकों के मैजिक फिगर को नहीं छू पाए। नवीन हालांकि पीकेएल में सबसे तेजी से 600 रेड प्वाइंट्स बनाने वाले खिलाड़ी जरूर बने।
रेड के दौरान चोटिल होने के बाद नवीन ने स्प्रे की और फिर रेड पर लौटकर पांच मिनट के खेल के बाद दिल्ली को 4-१ की लीड दिला दी। इस सीजन में लगातार 7 सुपर-10 कर चुके अर्जुन देसवाल ने डू ओर डाई रेड पर अपना 100 फीसदी रिकार्ड बरकरार रखते हुए खाता खोला। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। नवीन रेड पर थे लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 5-6 हो गया था। इसके बाद जयपुर ने रेड और डिफेंस में एक-एक अंक लेकर 7-6 की लीड ले ली। मंजीत छिल्लर ने हालांकि दीपक हुड्डा को डैश कर स्कोर 7-7 कर दिया। जयपुर के डिफेंस ने हालांकि नवीन को लगातार दूसरी बार आउट किया। टैकल के दौरान नवीन को सिर में चोट लगी और वह इलाज के लिए बाहर गए।
दिल्ली का डिफेंस गलतियों पर गलतियां कर रहा था। उसने देसवाल को लगातार दूसरा अंक दिया। जयपुर को 9-7 की मिल चुकी थी। हालांकि दिल्ली के डिफेंस ने इसके बाद दो अंक लेकर स्कोर 9-9 कर दिया। नवीन बाहर थे और आशू मलिक स्कोर नहीं कर पा रहे थे। हालांकि डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने न सिर्फ दिल्ली को लीड दिलाई बल्कि नवीन को रिवाइव भी किया।
अगली डू ओर डाई रेड पर दीपक आए और दो अंक लेकर फिर स्कोर को बराबर कर दिया। नवीन के दो रेड खाली गए। आशू फिर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन लपक लिए गए। अब दीपक डू ओर डाई रेड पर थे। वह भी लपक लिए गए। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 12-12 रहा।
- Sponsored -
Comments are closed.