Live 7 Bharat
जनता की आवाज

झारखंड में पुलिस अलर्ट मोड पर

- Sponsored -

रांची : झारखंड में चल रही राजनीतिक अस्थिरता को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट है। राजभवन के फैसले के बाद कहीं कोई विधि व्यवस्था संबंधित संकट उत्पन्न ना हो जाए उस पर राज्य की खुफिया एजेंसी की भी नजर है। सभी जिलों को यह निर्देश दिया गया है कि कहीं कोई विधि व्यवस्था संबंधित संकट की सूचना मिल रही हो तो त्वरित कार्रवाई करें। कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटें।

- Sponsored -

इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रखें और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।झारखंड पुलिस बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को भी ध्यान में रखकर सतर्कता बरत रही है। वहां पार्टी विशेष को चिन्हित कर हमला बोला गया था।

यहां भी झारखंड पुलिस की नजर राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर है। पुलिस का सर्विलांस सिस्टम अलर्ट पर है। हालांकि, इससे जुड़ी जानकारियों को शेयर करने से कुछ पुलिस अधिकारी फिलहाल कतरा रहे हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: