राजस्थान के चुरू में गरजे पीएम, कहा सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों का हिसाब होगा
लाल डायरी में दर्ज में राजस्थान लूट की कहानी: पीएम मोदी
- Sponsored -
राजस्थान में मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ताबड़तोड़ रैली कर रहे है। रविवार को चुरू में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन पीएम ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उस दौरान पीएम ने अशोक गहलोत की सरकार पर जमकर चुबानी हमला बोला। पीएम ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, तुष्टिकरण की राजनीति की गई और तो और कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। अगर राज्य में भाजपा की सरकार आई तो जिन लोगों ने अब तक राजस्थान को लूटा है उन सभी लोगों का हिसाब चुकता किया जायेगा।
- Sponsored -
लाल डायरी में दर्ज में राजस्थान लूट की कहानी: पीएम मोदी
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लाल डायरी का भी जिक्र किया। उन्होनें कहा कि लूट की पूरी कहानी इस डायरी में दर्ज है। धीरे धीरे इसके पन्ने खुल रहे हैं तो अशोक गहलोत का फ्यूज उड़ता जा रहा है। जादूगर की जादूगिरी भी अब काम नही कर रही है। लाल डायरी में सारी जादूगरी नजर आ रही हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को जिन लोगों ने लूटा है उनका सबका हिसाब सरकार बनने के बाद किया जायेगा। जिन लोगों ने राजस्थान को लूटा हैं। जनता उन्हें वापस सत्ता से उखाड़ देगी।
कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को छला: पीएम मोदी
पीएम ने जनता संबोधन के दौरान कहा कि राजस्थान की जमीन वीरों की तपोभूमि है। कांग्रेस ने इसमें नजर लगा दी है। पिछली सरकार ने जनता को छलने का काम किया। कांग्रेस ने वीरों के वन रैंक, वन पेंशन को दशको तक लटका कर रखा और इसके लिए उन्हें खूब तरसाया। कांग्रेस के शासन में इस तपोभूमि पर ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया। देवी देवताओं की शोभा यात्रा निकालने तक पर रोक लगाई गई और आतंकवादी संगठन पीएफआई की रैली को बढवा दिया।
संस्कृति की रक्षा के लिए कांग्रेस को हटाना बहुत जरूरी: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि अगर राजस्थान के लोगों को संस्कृति की रक्षा करनी है तो प्रदेश से कांग्रेस की सरकार को हटाना बेहद जरुरी है। कांग्रेस के मंत्री ये कहते है कि यह मर्दो का प्रदेश है। यहां का मर्द तो महिला की सुरक्षा के लिए अपना सिर तक कटवा देते है और यहा कि महिलाएं ही मर्दों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाती है।
चुरू के बाद झुंझुनुं में गरजे पीएम मोदी
चुरू के बाद पीएम मोदी ने झुंझुनूं मे भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होनें वहां भी कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। पीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद को जादूगर कहते हैं और उन्होंने अपनी जादूगरी से प्रदेश में भ्रष्टाचार का ऐसा मायाजाल फैलाया, जिससे प्रदेश की पूरी जनता त्रस्त नजर आ रही है। कांग्रेस के संरक्षण में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होना आम बात हो गई थी। यहां पेपर लीक कराने में बड़े राजनीतिक नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों पर जब छापे मारे गए तो उनमें सीएम के खास लोगों के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र में 10 सालों तक कांग्रेस की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। हमारी पार्टी की सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के गंदे नालों को साफ करना शुरू किया। आज देश में आम लोगों तक सीधे उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं। पीएम ने राजस्थान की जनता से बीजेपी को जिताने की अपील की।
- Sponsored -