- Sponsored -
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के सप्ताहांत पर लंबन ब्रेंट क्रूड के 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 86 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में टिकाव बना रहा।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।
सप्ताहांत पर कल रात लंदन ब्रेंट क्रूड चढ़कर 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था।
- Sponsored -
केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।
- Sponsored -
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.