कामनवेल्थ से लौटी हाॅकी स्टार खिलाडीयों के घर पंहुचे खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार
किया स्वागत और सम्मानित
- Sponsored -
- Sponsored -
सिमडेगा: कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत कर घर लौटी हाॅकी स्टार संगीता और सलीमा के घर जिला प्रशासन की तरफ से जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार पंहुचे।जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने हाॅकी स्टार संगीता कुमारी से मिलने संगीता के घर करंगागुडी नवाटोली पंहुचे। उन्होने संगीता का हालचाल जानते हुए इंग्लैंड में बिताए अनुभवों को जाना। खेल पदाधिकारी संगीता को बधाई देते हुए उसे और उसके माता पिता को शॉल ओढ़ाकर एवम बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद वे सलीमा के घर बडकीछापर गए। वहां उन्होने सलीमा से मिल कर उसे बधाई दी। खेल पदाधिकारी ने सलीमा और उसके माता पिता को भी शॉल एवम बुके देकर सम्मानित किया।
- Sponsored -
Comments are closed.