Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पत्थर व्यवसायी जयप्रकाश यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

- Sponsored -

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तार में आये कारोबारी पंकज मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को पुलिस ने एयरपोर्ट से पकड़ा है। मुंगेरी यादव को पकड़ने के लिए बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर साहिबगंज पुलिस पहुंची थी। वैसे साहिबगंज जिले के बरहेट थाना में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। हालांकि साहिबगंज पुलिस उसे किस मामले में पकड़ कर ले गयी यह स्पष्ट नहीं है। साहिबगंज पुलिस उसे लेकर देरशाम में ही रांची से लौट गयी। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश यादव रांची से दिल्ली या फिर पटना जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार साहिबगंज जिले के तालझारी अंचल अधिकारी साइमन मरांडी के लिखित आवेदन पर मई 2021 में पत्थर व्यवसायी मुंगेरी यादव के ऊपर अवैध खनन कार्य करने एवं अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का संग्रहण व उपयोग करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: