Live 7 Bharat
जनता की आवाज

ईरान की पवित्र मस्जिद शाह चिराग पर आतंकी हमला, एक साल में दूसरी बार IS का निशाना बना शियाओं का पवित्र स्‍थल

- Sponsored -

Blue And Red Futuristic Game YouTube Channel Art 9

ईरान के दक्षिण शहर शिराज में एक बार फिर से पवित्र शाह चिराग मस्जिद पर हमला हुआ है। एक साल से कम समय के अंदर इस दूसरे हमले ने हर किसी को चौंका दिया है। यह शिया मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र जगह है। बताया जा रहा है कि रविवार रात एक बंदूकधारी ने यहां पर गोलीबारी की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों की तरफ से फारस प्रांत की राजधानी में मस्जिद पर हमला करने वाले शख्‍स की मंशा की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

- Sponsored -

शियाओं के लिए अहम शाह चिराग शिया अनुयायियों के लिए तो महत्‍वपूर्ण है ही साथ ही साथ यह अपनी गुंबददार मस्जिद और इस्लाम धर्म के एक प्रमुख सदस्य की मजार की वजह से भी आकर्षण का केंद्र रहता है। हालांकि, ईरान को पहले भी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सुन्नी चरमपंथियों के हमलों का सामना करना पड़ा है, जो शियाओं को काफिर मानते हैं। पश्चिम के साथ तनाव के बीच ईरान को भी अशांति और आर्थिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए फारस प्रांत में सुरक्षा मामलों के डिप्टी गवर्नर इस्माइल क्यूजेलसोफला के हवाले से हताहतों की जानकारी दी।

खाड़ी में अमेरिकी सेना की मौजूदगी से बढ़ा तनाव, नाराज ईरान कभी भी कर सकता है जवाबी हमला, विशेषज्ञों ने किया आगाह

- Sponsored -

अक्‍टूबर 2022 में भी हुआ था हमला फारस सूबे के गवर्नर मोहम्मद हादी इमानीह ने ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल को बताया कि एक अकेले बंदूकधारी ने हमले को अंजाम दिया और बाद में सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने अपनी संक्षिप्त टिप्पणियों में हमले के पीछे के मकसद के बारे में नहीं बताया। शाह चिराग ईरान के पांच शीर्ष शिया धार्मिक स्थलों में से एक है। यह ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 675 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इससे पहले, अक्टूबर 2022 में भी शाह चिराग पर हमला हुआ था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और दर्ज़नों अन्य घायल हुए थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: