Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पं. बंगाल के हुगली से माकपा से सात बार सांसद रहे रूपचंद पाल का निधन

- Sponsored -

कोलकाता: माकपा के पूर्व सांसद रूपचंद पाल का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि बंगाल के हुगली निर्वाचन क्षेत्र से सात बार के सांसद वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि पाल की मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती होने के बाद निधन हो गया। इधर, पूर्व सांसद के निधन पर वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।बता दें कि पाल मोगरा बागती कालेज और नैहाटी ऋषि बंकिम चंद्र कालेज में भी पहले पढ़ाते थे। वह 1980 और 2004 के बीच हुगली लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे। उनके निधन से पार्टी कार्यकतार्ओं में भी शोक है। बता दें कि इससे पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बीरभूम जिले के एक रुपये वाले चिकित्सक डा सुशोवन बनर्जी का बीते 26 जुलाई को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।गरीबों के भगवान बोलपुर में सबकी आंखों के तारे डा सुशोवन बनर्जी (83) के निधन से जिले भर के लोगों में मातम पसर गया था। कोरोना जैसे महामारी के दौरान भी जिसने गरीब असहाय मरीजों का इलाज करते नही थके आज वे चिरनिंद्रा में चले गए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: