Live 7 Bharat
जनता की आवाज

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के रद्द होने पर विपक्ष को हो रहा दर्द: हेमंत सोरेन

- Sponsored -

विकास मेला एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- Sponsored -

लातेहार: झारखंड सरकार द्वारा लातेहार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र टुटवा पानी में विकास मेला का उद्घाटन एवं परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया ।महुआडांड़ नृत्य मंडली के द्वारा नृत्य प्रोग्राम किया गया और सन जोशी प्लस टू स्कूल महुआडांड़ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में 2 अरब 47 करोड़ का परिसंपत्ति वितरण तथा विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में विकास मेला विद्युत मंडल लातेहार, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जिला पूर्ति लातेहार, सिविल सर्जन लातेहार और स्वच्छता प्रमंडल लातेहार के द्वारा विकास मेला लगाया गया। लातेहार जिला और गुमला जिला के ग्रामीणों के द्वारा 1964 से लेकर 2022 तक नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की योजना को खत्म करने को लेकर धरना देते थे।  इसमें बहुत सारे लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। इधर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को रद्द किया गया है जिसे लेकर विपक्ष को खूब दर्द हो रहा  है। झारखंड सरकार का 136 हजार करोड़ रुपया भारत सरकार के पास बाकी है। जो देने का काम नहीं कर रही है महागठबंधन की सरकार को गिराने के लिए बीजेपी 4 महीने से साजिश कर रही है लेकिन यह सफल नहीं हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू प्रमंडल आयुक्त, लातेहार उपायुक्त, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार विधायक बैजनाथ राम, गुमला विधायक मोशन तिर्की महोना अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश कुजूर, थाना प्रभारी आशुतोष यादव, नेतराड थाना प्रभारी, प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, प्रमुख कंचन कुजूर , उप प्रमुख अभय मिंज,प्रवेज़ आलम,इस्तेखार अहमद,रामनरेश ठाकुर,मुस्तकीम मिया,अमीर सुहेल,मजहर खान एवं गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: