- Sponsored -
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने विपक्षी एकता की कोशिशों को सत्ता पाने की छटपटाहट से जोड़ा है। शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है। वह कितनी भी कोशिश कर ले, दोबारा खोया हुआ रुतबा हासिल नहीं कर सकती।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे। जफर इस्लाम ने विशेष तौर पर सदन में विपक्ष के रवैये का जिक्र किया।कहा कि हम सदन में इतनी तैयारी करके जाते हैं। देश की जनता से जुड़ी बातों को उठाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देती। इस बार तो जो नजारा संसद में देखा गया, वैसा कभी नहीं देखा गया। लोग सीटी बजा रहे थे, डांस कर रहे थे, रिपोर्टर टेबल पर चढ़ रहे थे और मारने की धमकी भी दे रहे थे।
- Sponsored -
उन्होंने सदन के भीतर पैदा हुए इस तरह के हालातों के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस, टीएमसी और सपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ये ऐसे दल हैं, जिन्हें राष्ट्रहित से कोई मतलब नहीं।उनका परिवार आगे बढ़ता रहे, बस इतना ही चाहते हैं। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सदन के फ्लोर पर बात नहीं होती, बाहर गलत बयानी करते हैं। यह सदन में समस्याओं का समाधान नहीं निकलना चाहते। इनकी मंशा सिर्फ एक है, मोदी हटाओ, सत्ता में वापस आओ। यही कांग्रेस का एजेंडा है।
विपक्षी एकता दरअसल सत्ता में आने कोशिश है। जफर इस्लाम ने इस मौके पर झारखंड की हेमंत सरकार को भी घेरा। कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां 35% वैक्सीन की डोज बर्बाद हुई है। यहां सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं, जिन्होंने वैक्सीन को बीजेपी का टीका बताया था। और जब संकट बढ़ा तो सबसे पहले टीका लगवाने वालों में यही आगे खड़े थे।
- Sponsored -
Comments are closed.