- Sponsored -
सरायकेला: आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बाजार में अवैध लॉटरी का खेल करा रहे एक 23 वर्षीय युवक अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी अरमान अंसारी की तलाशी लेते हुए उसके पास से पुलिस ने 480 रूप्ये नगद और लॉटरी खेल कराने संबंधी एक रजिस्टर भी बरामद किया है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया है कि आदित्यपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के द्वारा गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि आदित्यपुर दिंदली बाजार में अवैध लॉटरी का खेल चल रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अरमान अंसारी का आदित्यपुर थाने में थाना कांड संख्या 133/2017, थाना कांड संख्या 364/2017, थाना कांड संख्या 271/2016, थाना कांड संख्या 367/2019, थाना कांड संख्या 249 2020 एवं थाना कांड संख्या 82/2021 में अपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध को लेकर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 221/2021 के तहत भादवि की धारा 420/34 एवं 11 बंगाल सार्वजनिक द्दूत (जुआ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो सहित पुलिस अवर निरीक्षक सागर लाल महथा, चितरंजन कुमार, बरखा कुमारी, रामजतन प्रसाद एवं टाइगर मोबाइल और थाने के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।
- Sponsored -
Comments are closed.