- Sponsored -
जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र टीना शेड सब्जी मंडी के पास भाजपा कार्यालय में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से मौजूद लोग भाग निकले। मृतक की पहचान सुरंजन मिश्र के रूप में की गई। वह भाजपा कार्यकर्ता है तथा लाइन टेकरी का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल और खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही। व्यक्ति ने खुद ही गोली मार खुदकुशी कर ली। उसने क्यों ऐसा किया। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। घटना बुधवार दोपहर की है। नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, साकची थाना के इंस्पेक्टर कृणाल कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इधर, बताया जा रहा जिस समय घटना हुई्र। कार्यालय में कुछ लोग मौजूद थे। गोली चलते ही लोग भाग निकले। घटना कैसे और किस परिस्थिति में हुई। इसका पता पुलिस लगा रही है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा पिस्तौल देखने में चल गई। जहां घटना हुई। उस कार्यालय में केवल भाजपा लिखा हुआ है। कार्यालय मृतक का है या किसी दूसरे का इसका पता पुलिस लगा रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है। घटना के बाद आस-पास की दकानें भी कुछ समय के लिए बंद हो गई।
परसुडीह में बारात में फायरिंग करने वाले आरोपी से पूछताछ
परसुडीह थाना की पुलिस ने खासमहल कुंडू भवन के पास मंगलवार रात शादी समारोह के बारात में गोलियां चलाने वाले एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कोई को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया था।
- Sponsored -
Comments are closed.