- Sponsored -
हरिहरगंज/पलामू: पिपरा पुलिस ने थाना परिसर में शुक्रवार को सद्भावना दिवस संकल्प के साथ मनाया। सद्भावना दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी सूरज चैल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों एवं अधिकारियों के साथ संकल्प लिया। सद्भावना दिवस पर सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना की शपथ ली गई। इस दौरान सद्भावना संकल्प लेते हुए जाति, सम्प्रदाय, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतीयों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। मौके पर एसआई शिबू कुजूर, अभय आनंद, अजय कुमार सिंह, आईआरबी 5ं कंपनी के कमांडर विजय प्रसाद के अलावे पुलिस के जवान मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.