Live 7 Bharat
जनता की आवाज

ओम नमः शिवाय से गुंजयमान हो रहा है हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र

- Sponsored -

 सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का पच्चीसवां दिन
-प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में वृंदावन से पहुंचे आचार्य संपन्न करा रहे हैं अनुष्ठान रुद्राभिषेक अनुष्ठान २५ वाँ दिन…..
आज के यजमान मा. सुदर्शन भगत जी(लोकसभा सांसद),आ. मनोज झा जी,आ. प्रमोद जी (दिल्ली) आ. लालचंद जी सपरिवार(कोलकाता)डॉक्टर निलेंदु दत्त मिश्रा जी सपरिवार(देवघर)गजेंद्र जी,महेंद्र जी,दिनेश जी सपरिवार( गिरीडीह)एवं आ. अरबिंद भगत जी (बालुमाथ लातेहार) सम्मिलित….हित अन्य लोग हुए शामिल
देवघर। पवित्र श्रावण मास के दौरान एक माह तक सेवा फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सान्निध्य में मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन कविलासपुर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में जारी है। जिससे अनुष्ठान स्थल सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

888

रूद्राभिषेक आयोजन के पच्चीसवें दिन रविवार को धूमधाम से अभिषेक संपन्न हुआ। रूद्राभिषेक के आयोजन से बाबानगरी हर हर महादेव, जय शिव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू, जय शिव शंभू जैसे जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। लागातार दूसरे वर्ष स्थानीय कविलासपुर हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।

- Sponsored -

77

- Sponsored -

रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए बिहार, बंगाल व झारखंड से लोग पहुंच रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन नए यजमान के रूप में सपत्नीक लोग शामिल होते हैं। आज रूद्राभिषेक अनुष्ठान में यजमान के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत सेवा परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार दिल्ली , देवघर के डॉ एसडी मिश्रासहित अन्य लोग शामिल हुए। विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराने में वृंदावन से पहुंचे आचार्य भाष्कर पाठक, आचार्य राहुल कृष्ण व आचार्य अर्जुन शास्त्री महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

88

उक्त जानकारी देते हुए सेवा फाउंडेशन के प्रवीर कुमार व रुद्राभिषेक कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख कृष्णकांत दुबे ने बताया कि मास व्यापी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी लोग शामिल होने व बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करने हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र पहुंचते हैं। रुद्राभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णकांत दुबे, प्रवीर कुमार, शीलू कुमारी, मीनू मंडल, पीहू, अमित कुमार, राहुल कुमार, उमाकांत यादव, खुशबू देवी, पूजा देवी व काजल केसरी सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: