Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

ओडिशा में 40वीं जूनियर खो-खो राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 का आगाज

- Sponsored -

भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार को 40वीं जूनियर खो-खो राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 का आगाज हो गया। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के कप्तानों ने कंिलग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) और कंिलग सामाजिक विज्ञान संस्थान (केआईएसएस) के संस्थापक एवं सांसद अच्युत सामंत, ओडिशा हॉकी प्रोत्साहन परिषद के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा विभाग के आयुक्त-सह सचिव आर विनील कृष्णा, खो-खो फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी, ओडिशा खो-खो संघ के अध्यक्ष नारायण पात्रा और सचिव प्रद्युम्न मिश्रा की उपस्थिति में निष्पक्ष खेल खेलने की शपथ ली। सामंत ने चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके राज्य में एक समृद्ध खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘ खो-खो एक ऐसा खेल है जो हमारे दिल के करीब है और मैं ओडिशा सरकार, खो-खो फेडरेशन आॅफ इंडिया और ओडिशा खो-खो संघ को बधाई देता हूं। यहां जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी की पहल करने के लिए धन्यवाद। ’’ तिर्की ने टीमों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ देश भर से युवा खिलाड़यिों की इतनी बड़ी संख्या को देखकर खुशी हो रही है। खो-खो एक पारंपरिक भारतीय खेल है और आप में से प्रत्येक इस खेल की विरासत को आगे ले जा रहा है। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। ’’

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.