- Sponsored -
मध्यप्रदेश के सागर शहर का आगामी 26 तारीख को गौरव दिवस आयोजित होगा, जिसमे विभिन्न प्रकार के आयोजन संपन्न होंगे।
- Sponsored -
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और सागर जिले के खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने आज बताया कि 26 नवंबर को महान शिक्षाविद डॉ हरीसिंह गौर की जयंती को सागर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि सागर गौरव दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे। इससे युवा पीढ़ी को सागर के गौरवशाली इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा।
- Sponsored -
Comments are closed.