Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविनाबेन को दी बधाई

- Sponsored -

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को बधाई एवं शुभकामनायें दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री कुमार ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भाविनाबेन पटेल ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री पटेल प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.