Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

- Sponsored -

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने गुरुवार को यहां अपने शोक-संदेश में कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

- Sponsored -

देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.