- Sponsored -
कुडू में याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
- Sponsored -
शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बिडिओ मनोरंजन कुमार और अन्य लोगों ने चिरी स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। और दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीओ श्री सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के परम पुजारी महात्मा गांधी ने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राष्ट्रपिता के विचारों को देश ही नही पूरी दुनिया मानती है। उनके विचार आज भी देश के कोने – कोने में ज़िंदा हैं। बिडिओ मनोरंजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगपुरुष थे। उन्होंने देशवासियों में स्वाधीनता की भावना जागृत करने के साथ साथ सामाजिक जीवन को भी आगे बढ़ाने का काम किया। उनका पूरा जीवन कर्ममय रहा। मौके पर एनुल अंसारी, संजू तूरी दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षु उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.