Live 7 Bharat
जनता की आवाज

ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की है जरुरत: खुला मंच

- Sponsored -

मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडल का ऐतिहासिक जिला स्कूल खेल मैदान आज खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। यह मैदान जो कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों का गवाह रहा है आज खुद बेबश है ओर इसे बचाने को कोई आगे नहीं आ रहा है। खुला मंच वहाटसप ग्रुप के सदस्यों ने आज मैदान के निरीक्षण के बाद कहा कि कुछ प्रबुद्ध व्यक्तियों के अलावा किसी भी राजनीतिक दल ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है जो इस जिला का दुर्भाग्य है। मंच के सदस्यों ने कहा कि आज जब ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की जरुरत है तो इस मैदान को समाप्त करने की तैयारी हो रही है। सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले में पहल करते हुए तत्काल स्थल परिवर्तन करना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से मिलकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। मंच के सदस्यों का कहना था कि मैदान के बीचोबीच हॉस्टल का निर्माण होना किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है। पूर्व में निर्मित हॉस्टल जो आज जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसी का समतलीकरण कर नये हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव था, फिर ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि मैदान के बीच में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मंच के सदस्यों ने सभी राजनीतिक पार्टी, सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी से इस ऐतिहासिक मैदान को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। मैदान निरीक्षण करनेवालों में मंच के नवीन तिवारी, बबलू चावला, विनित सिंह, नीतिन आलोक, अरविंद अग्रवाल व विशाल सिन्हा शामिल थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: