Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

25 लाख का इनामी दुर्दांत नक्सली गिरफ्तार

- Sponsored -

पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था नक्सली कमांडर प्रदुमण शर्मा
बिहार-झारखंड में 90 से अधिक मामले हैं दर्ज एसपी

- Sponsored -

हजारीबाग/ चौपारण : हजारीबाग जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रमुख कमांडर और 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली प्रदुमण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हजारीबाग में एसपी पद पर योगदान देने के महज 13 दिनों के भीतर मनोज रतन चौथे के लिए यह बड़ी कामयाबी है। एसपी चोथे ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व आरक्षित बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम द्वारा एक नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के कोठोडुमर पहाड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। चौपारण थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य और कट्टर माओवादी प्रदुमण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर के खिलाफ झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और बिहार सरकार ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। श्री चोथे ने बताया कि माओवादी कमांडर के खिलाफ हजारीबाग जिले के अलावा झारखंड के अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा माओवादी पर बिहार में भी कई प्राथमिकी दर्ज है। कुल मिलाकर माओवादी के खिलाफ झारखंड और बिहार में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.