Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

राष्ट्रीय जनता दल का घमासान शांत, तेजप्रताप यादव पहुंचे पार्टी कार्यालय

- Sponsored -

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं विधायक तेज प्रताप यादव के करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद से मचा घमासान अब शांत होता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
विधायक यादव लगभग एक सप्ताह की अपनी नाराजगी के बाद कल दिल्ली से पटना लौटे। इसके बाद शनिवार को वह अचानक राजद के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हैं जहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के कमरे में जाकर बैठ गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ंिसह भी कार्यालय में ही मौजूद हैं। मीडियाकर्मियों का भी जमावड़ा लगा है लेकिन अभी तक विधायक श्री यादव ने किसी भी पत्रकार से बातचीत नहीं की है। सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि विधायक श्री यादव के करीबी आकाश यादव ने कल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (पारस गुट) की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें छात्र लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद विधायक श्री यादव के कल पटना पहुंचने पर संवाददाताओं ने आकाश यादव के लोजपा में शामिल होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा था कि लोकतंत्र में सबको आजादी है जो जहां जाना चाहे। विधायक के बदले सुर को देखकर ऐसा लगता है कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का ही यह परिणाम है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.