Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

नरोत्तम ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

- Sponsored -

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के रुख और कांग्रेस नेता शशि थरूर के महिला सांसदों के साथ सेल्फी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के आला नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाने साधे।
डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि राहुल जी खाट पर चर्चा करते हैं और संसद में सोते मिलते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि खाट सोने के लिए होती है और संसद चर्चा के लिए। इसी तरह वो खेती-किसानी के बारे में कुछ नहीं जानते और उस पर संसद में चर्चा की बात करते हैं।
एक अन्य ट्वीट में डॉ मिश्रा ने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कहने वाली श्रीमती गांधी को कांग्रेस नेता शशि थरूर के सेल्फी वाले बयान पर विचार करना चाहिए। महिलाओं पर कांग्रेस नेताओं के कटाक्ष पर उनकी खामोशी बताती है कि वो कैसे भ्रम पैदा करना चाह रही हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कल कई महिला सांसदों के साथ एक सेल्फी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उसका कैप्शन दिया था कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए एक आकर्षक जगह नहीं है। उनके इस कैप्शन पर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस तस्वीर के बाद उन पर संसद में महिलाओं को ‘वस्तु’ की तरह पेश किए जाने के भी आरोप लग रहे हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.