- Sponsored -
उज्जैन, 05 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर के गर्भग्रह क्षेत्र में आम दर्शनार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने आदेश जारी कर आगामी पर्वो के मद्देनजर श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भ ग्रह, नंदीहाल एवं गर्भगृह क्षेत्र में आमजन का आवागमन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। इस क्षेत्र में मंदिर की पूजन व्यवस्था एवं मंदिर की आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन के लिए मंदिर के पुजारी, पुरोहित तथा कर्मचारी, अधिकारी के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- Sponsored -
Comments are closed.