- Sponsored -
सतना:मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक मूक-बधिर बच्ची के साथ अज्ञात आरोपी द्वरा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
नागौद पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित किशोरी की कल तबियत अचानक खराब होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पता चला कि 13 वर्षीय बच्ची गर्भवती है।
पुलिस मूक बधिर किशोरी से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिये विशेषज्ञों की मदद ले रही है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
- Sponsored -
Comments are closed.