- Sponsored -
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र में मोहकमगढ मोड़ के पास लगभग 40 वर्षीय महिला सत्यभामा मिश्रा का शव शुक्रवार को मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पड़ोसी रीवा जिले की निवासी बतायी गयी है।
- Sponsored -
Comments are closed.