- Sponsored -
लातेहार :जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात गांव के समीप अज्ञात उग्रवादियों ने पूर्व माओवादी कमांडर जीतन सिंह खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को मृतक का शव गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के सीने में करीब चार से पांच गोलियां लगी हैं बताया गया कि जीतन सिंह खरवार ने माओवादी को छोड़कर साल 2018 में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। तब से वह अपने गांव लात में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक गांव से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो गुरुवार रात अज्ञात उग्रवादियों ने जीतन की गोली मारकर हत्या कर दीइस संबंध में लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
- Sponsored -
Comments are closed.